IPL 2021 की नीलामी में इन 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है 2 करोड़ रूपए, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय
आईपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी। इसमें पहले कुल 1114 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था और नीलामी के लिए अब केवल 292 खिलाड़ियों के नाम पर आखिरी मुहर लगी है। इसमें से कुछ खिलाड़ियों का नाम 2 करोड़ रूपए वाली श्रेणी में है, कुछ का 1 करोड़, कई अन्य का 75 लाख, 50 लाख और आखिरी श्रेणी 20 लाख की है।
इन सभी में केवल 11 खिलाड़ियों का नाम ही 2 करोड़ वाली श्रेणी में है। आइये एक नजर डालते है आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाली उन सभी खिलाड़ियों के नाम पर।
- हरभजन सिंह - भारत (ऑफ स्पिनर)
- ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया (ऑलराउंडर)
- स्टीव स्मिथ - ऑस्ट्रेलिया (बल्लेबाज)
- केदार जाधव - भारत (बल्लेबाज)
- मोईन अली - इंग्लैंड (ऑलराउंडर)
- सैम बिलिंग्स - इंग्लैंड (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
- लियाम प्लंकेट - इंग्लैंड ( तेज गेंदबाज)
- जैसन रॉय - इंग्लैंड (बल्लेबाज)
- मार्क वुड- इंग्लैंड (गेंदबाज)
- कोलिन इंग्राम - साउथ अफ्रीका (बल्लेबाज)
- शाकिब अल हसन- बांग्लादेश (ऑलराउंडर)
Latest Cricket News In Hindi