Mitchell Marsh ने T20I में पूरी की खास सेंचुरी, ऐसा करने वाले बने Australia के सिर्फ चौथे खिलाड़ी
Mitchell Marsh Record: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शनिवार, 04 अक्टूबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ vs AUS 3rd T20) के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ मिचेल मार्श ने टी20I में छक्कों की खास सेंचुरी भी पूरी…
Mitchell Marsh Record: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शनिवार, 04 अक्टूबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ vs AUS 3rd T20) के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ मिचेल मार्श ने टी20I में छक्कों की खास सेंचुरी भी पूरी की है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने अपने टी20I करियर के 100 छक्के पूरे किए और वो ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। मिचेल मार्श (101 छक्के) से पहले ग्लेन मैक्सवेल (148 छक्के), एरोन फिंच (125 छक्के), और डेविड वॉर्नर (122) ने ही ये कारनामा किया है।
T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 से अधिक छक्के
148 - ग्लेन मैक्सवेल
125 - एरोन फिंच
122 - डेविड वार्नर
101- मिचेल मार्श
ऐसा रहा मैच का हाल: तीसरे टी20I मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट (35 गेंदों पर 48 रन), माइकल ब्रेसवेल (22 गेंदों पर 26 रन), और जेम्स नीशम (18 गेंदों पर 25 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रनों का लक्ष्य हासिल किया और शानदार जीत हासिल की। बता दें कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की है।