
27 मई,(CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से भिड़ेगी। दोनों इस सीजन की बेस्ट टीम रही हैं, लीग स्टेज में हैदराबाद पहले औऱ चेन्नई दूसरे नंबर पर रही थी।
PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
धोनी की कप्तानी में अगर आज चेन्नई आईपीएल 2018 की ट्रॉफी जीत लेती है तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम सातवीं बार आईपीएल का फाइनल खेल रही है। पिछले 6 बार में टीम साल 2010 औऱ 2011 में चैंपियन रही है।
चेन्नई अगर चैंपियन बन जाती है तो एक टीम को सबसे ज्यादा आईपीएल जीताने का मामले में धोनी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम तीन बार (2013, 2015 और 2017) में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है।
फटाफट समाचार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
- 774 Views
-
- 3 days ago
- 668 Views
-
- 2 days ago
- 654 Views
-
- 5 days ago
- 645 Views
-
- 2 days ago
- 542 Views