धोनी ने 26 रन की तूफानी पारी से की एबी डी विलियर्स की बराबरी, IPL में ऐसा करने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बने
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 चौका और…
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े।
इस पारी के साथ ही धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामलें उन्होंने एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी और डी विलियर्स के नाम अब आईपीएल में 251 छक्के दर्ज हैं।
इस लिस्ट में क्रिस गेल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ही अब धोनी से आगे हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई को गुजरात के हाथों 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 8 विकेट गवाकर 196 रन ही बना पाई।
Most sixes in IPL history among Indian players:
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 11, 2024
Rohit Sharma - 276
Virat Kohli - 264
MS Dhoni - 251
THREE ULTIMATES OF CRICKET HISTORY pic.twitter.com/xzCymXx6j3