IPL 2023:महेंद्र सिंह धोनी इतिहास रचने की कगार पर, 22 रन बनाते ही बना देंगे महारिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास शुक्रवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। धोनी अगर इस मैच में 22 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में उनके…
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास शुक्रवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। धोनी अगर इस मैच में 22 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में उनके 5000 रन पूरे हो जाएंगे।
धोनी इस आंकड़े तक पहुंचने वाले नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी ने अब तक खेले गए 234 मैच की 206 पारियों में 4978 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं औऱ उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा है।