धोनी इतिहास रचने की कगार पर, IPL में भारत के 2 बल्लेबाज ही बना पाए हैं ये रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पास शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 250…
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पास शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 250 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में उनसे आगे क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
धोनी इस सीजन ज्यादातर आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं। उन्होंने 9 पारियों में 55.00 की औसत से 111 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 37 रन रहा है।
वहीं चेन्नई की टीम 11 मैच में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है।