एमएस धोनी ने तोड़ा हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड,भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बने
3 मार्च,(CRICKETNMORE)। केदार जाधव (नाबाद 81) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) के अर्धशतकों के दम भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने अस्ट्रेलिया को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 236 रनों पर रोक दिया और फिर इस लक्ष्य…
3 मार्च,(CRICKETNMORE)। केदार जाधव (नाबाद 81) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) के अर्धशतकों के दम भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने अस्ट्रेलिया को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 236 रनों पर रोक दिया और फिर इस लक्ष्य को 48.2 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने 72 गेंदों में 6 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसके साथ ही धोनी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले मे सबसे आगे पहुंच गए हैं।
अपनी पारी में लगाए एकमात्र छक्के के बाद भारत के लिए खेलते हुए धोनी के 216 छक्के हो गए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर काबिज रोहित शर्मा ने 215 छक्के जड़े हैं।
Most sixes for India in ODIs:
216 - MS DHONI* (And counting)
215 - Rohit Sharma
195 - Sachin Tendulkar
189 - Sourav Gnaguly
153 - Yuvraj Singh #INDvAUS— Umang Pabari (@UPStatsman) March 2, 2019