पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने के लिए इनविटेशन दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को 15 जनवरी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा गया। कुछ दिन पहले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का इनविटेशन मिला था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह ने भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में धोनी को कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया। धोनी और सचिन के अलावा, नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु जैसे कई इंटरनेशनल एथलीटों को इनविटेशन मिलने वाला है, जबकि जैकी श्रॉफ, रजनीकांत, रणबीर कपूर जैसी कई मशहूर हस्तियों को पहले ही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर इनविटेशन मिल चुका है।
MS Dhoni receives the invitation letter for the Ram Mandir Pran Pratistha.@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/jHVpN0Syli
— DHONIsm™ (@DHONIism) January 15, 2024