IPL 2019: रोहित शर्मा को झटका, मुंबई इंडियंस की हार के बाद लगा 12 लाख का जुर्माना
31 मार्च,(CRICKETNMORE)। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में मिली 8 विकेट की करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। धोमी ओवर गति के चलते रोहित पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग ने एक मीडिया…
31 मार्च,(CRICKETNMORE)। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में मिली 8 विकेट की करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। धोमी ओवर गति के चलते रोहित पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग ने एक मीडिया रिलीज जारी कर रहा,“ आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट के अपराध के चलते उनकी टीम का इस सीजन में यह पहला अपराध था। इस वजह से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।”
बता दें कि पंजाब-मुंबई के बीच खेला गया मुकाबला 4 बजे शुरू हुआ था और उसके खत्म होने का निर्धारित समय 7.30 बजे था। लेकिन रोहित की कप्तानी वाली मुंबई तय समय के अंदर पूरे ओवर नहीं फेक सकी।
इस मैच मे मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। जिसके बाद पंजाब की ने 19वें ओवर में ही हासिल कर ली थी।