मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से रौंदकर बनी WPL 2023 की चैंपियन
मुंबई इंडियंस वुमेन ने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स वुमेन को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस वुमेंस प्रीमियर लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस…
मुंबई इंडियंस वुमेन ने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स वुमेन को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस वुमेंस प्रीमियर लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
नेट साइवर ब्रेंट ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन की विजयी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन बनाए।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा शिखा पांडे और राधा यादव ने नाबाद 27-27 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में हेले मैथ्यूज और ईसी वोंग ने तीन-तीन विकेट और मेलि केर ने दो विकेट हासिल किए।