T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार (10 फरवरी) को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
नामीबिया का यह पहला मैच है, जबकि नीदरलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान से…
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार (10 फरवरी) को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
नामीबिया का यह पहला मैच है, जबकि नीदरलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी। नामीबिया के लिए इस मुकाबले में विलेम मायबर्ग ने डेब्यू किया है।
टीमें
नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो।