2 देश के लिए खेल चुकी इस बल्लेबाज ने सिर्फ 30 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, वजह है चौंकाने वाली
न्यूजीलैंड महिला विकेटकीपर बल्लेबाज बर्नाडीन बेज़ुइडेनहौट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार (31 मई) को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 30 वर्षीय बेज़ुइडेनहौट ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संन्यास का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका में जन्मी…

साउथ अफ्रीका में जन्मी बेज़ुइडेनहौट ने 2014 में अपने देश के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 2018 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया।
बेज़ुइडेनहौट दुनिया की उन नौ महिला क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने दो देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। बेज़ुइडेनहौट ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल औऱ न्यूजीलैंड के लिए 16 वनडे और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।
बेज़ुइडेनहौट ने यह साफ किया है कि वह अगले सीजन तक नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती रहेंगी।