T20WC 2026, Super 8: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 के मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
T20 World Cup 2026 Super 8, England vs New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का नवां मुकाबला शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले…
T20 World Cup 2026 Super 8, England vs New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का नवां मुकाबला शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
गौरतलब है कि इंग्लैंड पहले ही सुपर 8 के अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड भी ये मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।