NZ vs SA 1st T20: 14.3 ओवर में ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड की पूरी टीम, साउथ अफ्रीका को मिला 92 रनों का लक्ष्य
NZ vs SA 1st T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 15 मार्च को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत हासिल करने के लिए सिर्फ…
NZ vs SA 1st T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 15 मार्च को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 92 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सर्वाधिक रन बनाए और 21 गेदों पर 26 रन जोड़े। उनके अलावा कैप्टन मिचेल सेंटनर (19 गेंदों पर 15 रन), कोल मैककोन्ची (11 गेंदों पर 15 रन) और बेवॉन जैक्बस (7 गेंदों पर 10) ने कुछ देर मैदान पर टिककर थोड़े बहुत रन जोड़े। गौर करें कि टीम के सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट में ही रन बना सके जिस वज़ह से न्यूजीलैंड की टीम 14.3 ओवर में ऑलआउट हो गई और 91 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई।
बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ की तो 19 साल के नकोबानी मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर न्यूजीलैंड के 3 विकेट लिए। उन्होंने ये कारनामा अपने पहले टी20 इंटरनेशनल में किया। उनके अलावा गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैल और केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके।
यहां से अब साउथ अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए 92 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवॉन जैक्बस, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, ज़कारी फ़ौल्कस, बेन सियर्स।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।