BAN vs PAK: पाकिस्तान ने निर्णायक वनडे में बांग्लादेश को दिया बल्लेबाजी का न्यौता, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने रविवार (15 मार्च) को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
बांग्लादेश…

बांग्लादेश की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं पाकिस्तान के लिए गाज़ी गोरी और साद मसूद डेब्यू कर रहे हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।