निकोलस पूरन ने 29 गेंदों में ठोके 75 रन, क्रिस गेल-कीरोन पोलार्ड की रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। पूरन ने 29 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 75 रन…
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। पूरन ने 29 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली।
इस पारी के दौरान पूरन ने टी-20 में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ड्वेन स्मिथ, लेंडल सिमंस औऱ आंद्रे फ्लैचर ने ही यह कारनामा किया था।
पूरन ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैच में 62.38 की औसत से 499 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं।
उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ ने मुंबई को इस मुकाबले में 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जिसमें जवाब में मुंबई 6 विकेट गवाकर 196 रन ही बना सकी।