नाइजीरिया क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, U19 Womens T20 World Cup में न्यूजीलैंड को हराया
नाइजीरिया महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (20 जनवरी) को सरवाक के सरवाक क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को 2 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
मैदान गिला होने के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 13 ओवर…
नाइजीरिया महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (20 जनवरी) को सरवाक के सरवाक क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को 2 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
मैदान गिला होने के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 13 ओवर प्रति पारी कर दी गई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइजीरिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। लिलियन उडेह ने 19 रन और कप्तान लकी पिटी ने 18 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान ताश वाकेल, हन्ना फ्रांसिस, हन्ना ओ'कॉनर, अनिका तौव्हारे ने 1-1 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट गवाकर 63 रन ही बना सकी। जिसमें अनिका टॉड ने 19 रन और कप्तान ताश वाकेल ने 18 रन की पारी खेली।
A historic win for Nigeria #U19WorldCup pic.twitter.com/yp4kRNoHmG
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 20, 2025
नाइजीरिया के लिए कप्तान लकी पिटी, एडेशोला अडेकुनले और उसेन पीस ने 1-1 विकेट हासिल किया, जबकि कीवी टीम के तीन खिलाड़ी रनआउट होकर पवेलियन लौटे।