अहमाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुँचेंगे पीएम मोदी और एंटनी अल्बनीज, 9 मार्च से शुरू होगा मैच
IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच खेले जा चुके है। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9 मार्च से शुरू हो रहे इस मैच के लिए खास तैयारियां चल रही…
IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच खेले जा चुके है। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9 मार्च से शुरू हो रहे इस मैच के लिए खास तैयारियां चल रही है। ख़बर है कि मैच के पहले दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंटनी अल्बनीज मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुँचेंगे। जब से मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पड़ा है तब से यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी मैच देखने इस स्टेडियम में पहुंचेंगे।
बता दें कि इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम किसी भी हाल में अहमदाबाद में होने वाले मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाना चाहेगी।