कुसल मेंडिस के तूफानी पारी से कैपिटल्स ने रॉयल्स को दिया 227 का लक्ष्य,12 गेंदों में बनाए 56 रन
कुसल मेंडिस के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे SA 20 2023 के मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स के लिए मेंडिस ने 41 गेदों…
कुसल मेंडिस के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे SA 20 2023 के मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स के लिए मेंडिस ने 41 गेदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 56 रन 12 गेंदों में उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके अलावा कॉलिन इनग्राम ने 41 रन और फिलिप सॉल्ट ने 39 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए।
पार्ल रॉयल्स के लिए लुंगी एंगिडी ने दो, वहीं एडिले फेहलुकवाया और कोडी यूसुफ ने एक-एक विकेट लिया।