WTC फाइनल से पहले पुजारा ने इंग्लैंड में जड़ा शतक, खेली 151 रन की पारी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पुजारा ने शनिवार को काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की ओर से खेलते हुए ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शानदार 151 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप मैच में ससेक्स के लिए तीन…
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पुजारा ने शनिवार को काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की ओर से खेलते हुए ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शानदार 151 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप मैच में ससेक्स के लिए तीन मैचों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया।
कप्तान चतेश्वर पुजारा के शतक के बदौलत ससेक्स ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ पहली में पारी में 5 विकेट पर 455 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं, खबर लिखे जाने तक ग्लूस्टरशायर ने 5 विकेट पर 129 रन बना लिए है।
चेतेश्वर पुजारा 2022 से काउंटी चैंपियनशिप में:
पारी - 18
रन - 1426
औसत - 95.07
शतक - 7
दोहरा शतक - 3