दिल्ली कैपिटल्स की जीत से हुआ राजस्थान रॉयल्स को फायदा, IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंची, देखें पूरी टेबल
दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार (14 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट गवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ 9 विकेट…
दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार (14 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट गवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी।
दिल्ली की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ है और टीम 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। राजस्थान को अभी दो लीग मैच और खेलने हैं। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
2 Spots Sealed
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 14, 2024
2 More To Go pic.twitter.com/FGG8egkwis
दिल्ली का यह आखिरी लीग स्टेज मुकाबला था औऱ टीम के 14 पॉइंट्स हैं। दिल्ली को अभ दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा, अगर वो पक्ष में आते हैं तो ही दिल्ली की प्लेऑफ की संभावना है। वहीं लखनऊ की भी राह बहुत मुश्किल है। उसको अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े में हैं और, टीम के अभी सिर्फ 12 पॉइंट्स हैं।
IPL 2024 Points Table after #DCvsLSG Match#IshantSharma pic.twitter.com/FGyP0Uiabd
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 15, 2024