कैच ऑफ द सेंचुरी पकड़ने वाला खिलाड़ी, कपिल देव ने जिसकी तुलना कंप्यूटर से कर दी
![कैच ऑफ द सेंचुरी पकड़ने वाला खिलाड़ी, कपिल देव ने जिसकी तुलना कंप्यूटर से कर दी कैच ऑफ द सेंचुरी पकड़ने वाला खिलाड़ी, कपिल देव ने जिसकी तुलना कंप्यूटर से कर दी](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/07/richard-hadlee-catch-of-the-century-he-celebrates-his-73rd-birthday-on-3-july-lg.jpg)
कैच ऑफ द सेंचुरी पकड़ने वाला खिलाड़ी, कपिल देव ने जिसकी तुलना कंप्यूटर से कर दी
स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले सर रिचर्ड जॉन हैडली आज 3 जुलाई, 2024 के दिन अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। हैडली क्रिकेट खेलने वाले अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। न्यूजीलैंड में जन्मे हैडली क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इसके साथ ही वो अपने खेल के दिनों में इमरान खान, कपिल देव और इयान बॉथम के साथ शीर्ष चार ऑलराउंडरों में भी शामिल थे। पूरा हैडली परिवार न्यूजीलैंड के लिए सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेल चुका है। उनके पिता वाल्टर हैडली देश के पूर्व टेस्ट कप्तान थे जबकि उनके भाई - डेल हैडली और बैरी हैडली - राष्ट्रीय टीम में खेल चुके हैं। हैडली की पूर्व पत्नी करेन मार्श ने भी 1978 के महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi
Advertisement