Road Safety Series: युवराज सिंह व अन्य स्पिनरों के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने बांग्लादेश को 109 रनों पर रोका
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबला में इंडिया लेजेंड्स का सामना बांग्लादेश लेजेंड्स से हो रहा है।
इस मैच में युवराज सिंह ने एक फिर अपने गेंदों से जादू दिखाते हुए बांग्लादेश के 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा बाएं हाथ…
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मुकाबला में इंडिया लेजेंड्स का सामना बांग्लादेश लेजेंड्स से हो रहा है।
इस मैच में युवराज सिंह ने एक फिर अपने गेंदों से जादू दिखाते हुए बांग्लादेश के 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा और तेज गेंदबाज विनय कुमार को भी 2 विकेट मिले। यूसुफ पठान और मनप्रीत गोनी के खाते में एक-एक विकेट गया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश लेजेंड्स की शुरूआत अच्छी रही और टीम टीम के ओपेनर्स ने 6 ओवरों में ही 50 रन ठोकर एक बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों का जादू चलाया और उन्होंने लगातार मौकों पर बांग्लादेश टीम के विकेट चटकाए और टीम को निर्धारिती 19.4 ओवरों में 109 रनों पर ही रोक दिया। भारत को 110 रनों का लक्ष्य मिला है।