भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का कहना है कि वो यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। अब तक, रोहित शर्मा ने सभी क्रिकेट प्रारूपों में 539 छक्के लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम 554 छक्के दर्ज है। रोहित अगर गेल को पछाड़कर टॉप पर आना चाहते है तो उन्हें 14 छक्के और लगाने होंगे।
रोहित ने कहा कि, "मैं क्रिस गेल के छक्के मारने के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता हूं। मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा। यह मज़ेदार है। मैं ताकतवर आदमी नहीं हूं लेकिन मुझे गेंद को जोर से मारना पसंद है। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मुझे बताया गया कि टाइमिंग महत्वपूर्ण है। हमें बताया गया कि आप हवाई शॉट खेल सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपका सिर स्थिर होना जरूरी है। इसके अलावा जितना हो सके, आप अपने शरीर के पास गेंद को खेलें। अगर हम हवाई शॉट खेलते थे तो कोच हमें गेम से बाहर कर देते थे।"