पूर्व भारतीय स्पिनर ने IPL 2024 से पहले बांधे रोहित की तारीफों के पुल, कहा- वो सेल्फलेस हैं
हाल ही में कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाते हुए आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक को…
हाल ही में कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाते हुए आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक को कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी थी। फ्रेंचाइजी के इस फैसले की काफी आलोचना भी की गयी थी। वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने रोहित को लेकर कहा है कि उन्हें आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले से आगे बढ़ना होगा।