IPL 2024: रोहित शर्मा ने 8 रन पर आउट होकर भी रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में 8 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। इस छोटी सी पारी में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित आईपीएल में…

रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके 35 पारी के बाद 1034 रन हो गए हैं। वहीं कोहली ने अभी तक दिल्ली के खिलाफ 27 पारियों में 1030 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि इस सीजन रोहित का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 9 पारियों में 44.28 की औसत से 310 रन बनाए हैं, जिसमें एक शानदार शतक शामिल है।
Rohit Sharma has scored most runs against Delhi Capitals by a batter.
Rohit Sharma - 1034 (35 inns)*
Virat Kohli - 1030 (27 inns)
Ajinkya Rahane - 858 (21 inns)— saurabh sharma (@cntact2saurabh) April 27, 2024