IPL 2026 Final: RCB ने गुजरात टाइटंस को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,प्लेइंग XI पर डालें नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजप पाटीदार ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है।
आरसीबी मौजूद चैंपियन हैं और गुजरात ने 2022 में ट्रॉफी उठाई थी।…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजप पाटीदार ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है।
आरसीबी मौजूद चैंपियन हैं और गुजरात ने 2022 में ट्रॉफी उठाई थी। दोनों में से कोई भी जीते, तो आईपीएल के इतिहास में चौथी टीम बनेगी, जिसने दो खिताब जीते हैं।
आरसीबी ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात की टीम में साईं किशोर की जगह अरशद खान आए हैं।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर