ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी से रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने 31 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।
बतौर भारतीय बल्लेबाज गायकवाड़ पहली 38 पारियों…
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने 31 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।
बतौर भारतीय बल्लेबाज गायकवाड़ पहली 38 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले मे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 38 पारियों के बाद 1356 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहली पारी में 1248 रन बनाए थे।
बता दें कि गायकवाड़ का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है, इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी।