IPL 2023: सैम कुर्रन बने IPL 2023 के सबसे महंगे गेंदबाज, 10.23 की इकॉनमी से लुटाए रन
Sam Curran Worst Economy Rate: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग चरण अपने आखिरी दौर में है। कल रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। वहीं, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को अपना आखिरी लीग मैच खेला। जिसमें पंजाब किंग्स को 4 विकेट से…
Sam Curran Worst Economy Rate: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग चरण अपने आखिरी दौर में है। कल रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। वहीं, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को अपना आखिरी लीग मैच खेला। जिसमें पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के सैम करन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में किसी सीजन में सबसे महंगे साबित होने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 47.5 ओवर डाले हैं, जिसमें 10.23 की इकॉनमी रेट से 489 रन लुटाए हैं।
आईपीएल इतिहास के किसी भी सीजन में अब तक कोई भी गेंदबाज इतना महंगा नहीं साबित हुआ है। इससे पहले पिछले सीजन में मोहम्मद सिराज ने 10.07 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। हालांकि, ये सारे आंकड़े उन गेंदबाजों के हैं जिन्होंने एक सीजन में कम से कम 250 गेंदें फेंकी हैं.
आईपीएल सीज़न में उच्चतम इकॉनमी रेट (न्यूनतम 250 गेंदें):
10.22 - 2023 में सैम क्यूरन (PBKS)
10.07 - मोहम्मद सिराज (आरसीबी) 2022
9.96 - ड्वेन ब्रावो (सीएसके) 2018
9.88 - हर्षल पटेल (आरसीबी) 2023
9.79 - तुषार देशपांडे (सीएसके) 2023