शाहिद अफरीदी ने 2 साल बाद फिर वापस लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे
19 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आईसीसी वर्ल्ड इलेवन में चुना गया है।

आईपीएल के 8 कप्तानों की हॉट वाइफ्स और गर्लफ्रेंड,देखें PICS
अफदीरी 2 साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्होंने अपना आखिरी मैच 25 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
इसके अलावा शोएब मलिक और थिसारा परेरा ने भी वर्ल्ड इलेवन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम की कप्तानी इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन करेंगे।
यह मुकाबला चैरिटी के लिए फंड इकठ्ठा करने के लिए खेला जाएगा। इसके जरिये जुटाए जाने वाले फंड का इस्तेमाल एंग्विला के जेम्स रोनाल्ड वेबस्टर पार्क और डोमीनिका के विंडसर पार्क स्टेडियम को ठीक करवाने में किया जाएगा। जो पिछले साल सितंबर में तूफान इरमा और मारिया से क्षतिग्रस्त हो गए थे