T20 World Cup 2026: शिमरोन हेटमायर ने ठोका तूफानी अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम ने शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर…
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम ने शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 183 रनों का टारगेट टांग दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के ठोककर 64 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा ब्रैंडन किंग (30 गेंदों पर 35 रन), रोवमैन पॉवेल (14 गेंदों पर 24 रन), और शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों पर 26 रन) ने कुछ अहम रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए।
बात करें अगर स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों की तो स्कॉट करी सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा साफ्यान शरीफ, ऑलिवर डेविडसन, और माइकल लीस्क ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमें
वेस्टइंडीज:- बैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ।
स्कॉटलैंड:- रिची बेरिंग्टन (कप्तान और विकेटकीपर), मार्क वॉट, जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैंडन मैकम्युलन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, ऑलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, साफ्यान शरीफ।