AU-W vs IN-W 1st ODI: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने ठोका अर्धशतक, Team India ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 215 रनों का लक्ष्य
AU-W vs IN-W 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 215 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 68 गेंदों…
AU-W vs IN-W 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 215 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 68 गेंदों पर 7 चौके ठोककर 58 रनों की पारी खेली, वहीं कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनके अलावा काशवी गौतम ने 44 गेंदों पर 43 रन और ऋचा घोष ने 38 गेंदों पर 23 रनों का योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में ऑल आउट होने से पहले 214 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की तो एशले गार्डनर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मेगन शुट्ट ने 2 विकेट और अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, और सोफी मोलिनेक्स ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।