Asia Cup 2023: श्रीलंका ने किया अपनी टीम का ऐलान, चोट के कारण वानिंदु हसरंगा हुए बाहर
एशिया कप 2023 की शुरुआत कल से हो रही है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा ,4 मैच पाकिस्तान में और बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जानें है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, भारत,बांग्लादेश और श्रीलंका टीमें हिस्सा ले रही है। श्रीलंका को छोड़कर…
एशिया कप 2023 की शुरुआत कल से हो रही है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा ,4 मैच पाकिस्तान में और बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जानें है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, भारत,बांग्लादेश और श्रीलंका टीमें हिस्सा ले रही है। श्रीलंका को छोड़कर सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी थी लेकिन श्रीलंका ने नहीं की थी। आज श्रीलंका की टीम ने भी अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।
वानिंदु हसरंगा सहित चार प्रमुख श्रीलंकाई खिलाड़ी जो चोट के कारण आगामी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी चोटों के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए है। घायल खिलाड़ियों की जगह बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को टीम में शामिल किया गया। एशिया कप में श्रीलंका पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
Sri Lanka unveils its powerhouse squad for the Asia Cup 2023! #AsiaCup2023 pic.twitter.com/duAXDfQyFQ
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) August 29, 2023
एशिया कप 2023 के श्रीलंका टीम का स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरित असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समाराविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालेगे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।