जीत के बाद स्मिथ ने कहा "मेरा समय हो गया है। यह अब पैट कमिंस की टीम है"
IND vs AUS: पैट कमिंस के अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए एक बार फिर भारत को हरा दिया। पिछले एक दशक में यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। जीत के बाद स्मिथ ने कहा "मेरा…
IND vs AUS: पैट कमिंस के अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए एक बार फिर भारत को हरा दिया। पिछले एक दशक में यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। जीत के बाद स्मिथ ने कहा "मेरा समय हो गया है। यह अब पैटी (पैट कमिंस) की टीम है। खुशी है कि मैं इसमें खड़ा हो पा रहा हूं। यहां कप्तानी करना पसंद है। आपको सतर्क रहना होगा। हर एक गेंद एक घटना है और यह तय कर सकती है कि आगे क्या होगा। मुझे लगता है कि मैंने इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन किया। अच्छा मज़ा आया।"
स्टीव स्मिथ पहले ऑस्ट्रेलिया के रेगुलर कप्तान थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में बॉल टेंपरिंग मामले में फंसने की वजह से कप्तानी गंवानी पड़ी थी। स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर 12 महीना का बैन भी लगाया गया था।