SRH vs PBKS: हैदराबाद ने पंंजाब को दिया 236 रनों का लक्ष्य, किशन और क्लासेन ने लगाई हाफ सेंचुरी
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने श्रेयस अय्यर के इस फैसले को गलत साबित करते हुए…
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने श्रेयस अय्यर के इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235 रनों का बड़ा स्कोर लगा दिया।
हैदराबाद के लिए उनके ओपनर्स ने एक बार फिर से तूफानी शुरुआत की और 3.3 ओवर्स में ही 54 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने भी 19 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद नंबर तीन पर आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 32 गेंदों में 55 रन बना दिए।
किशन के आउट होने के बाद भी रनों का सिलसिला नहीं रुका और हेनरिक क्लासेन ने भी (69) अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को 200 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में नीतिश कुमार रेड्डी ने भी 29 रनों का अहम योगदान दिया जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाने में सफल रही।