![T20 WC 2024, Final: विराट और अक्षर ने खेली दमदार पारियां, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का लक्ष्य T20 WC 2024, Final: विराट और अक्षर ने खेली दमदार पारियां, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का लक्ष्य](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/06/T20-WC-2024-Final-Virat-Kohli-and-Axar-Patel-played-brilliant-innings-India-gave-target-of-177-runs-to-South-Africa-lg.jpg)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 में अर्धशतक जड़ दिया। अक्षर ने 31 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। विराट और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 72 (54) रन जोड़े। इस साझेदारी में अक्षर ज्यादा आक्रामक रहे। शिवम दुबे ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट केशव महाराज ने लिए। एक-एक विकेट कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और मार्को यानसेन के खाते में गया।