![T20 WC 2024 की चैंपियन भारतीय टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर मिला ये बड़ा गिफ्ट, इस तरह वॉटर कैनन से दी गयी सलामी, देखें Video T20 WC 2024 की चैंपियन भारतीय टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर मिला ये बड़ा गिफ्ट, इस तरह वॉटर कैनन से दी गयी सलामी, देखें Video](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/07/T20-WC-2024-Team-Indias-flight-gets-a-water-cannon-salute-at-Mumbai-airport-upon-arrival-watch-video-lg.jpg)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार शाम मुंबई पहुंचने पर मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से सलामी दी गई। इससे पहले आज टीम भारतीय बारबाडोस से दिल्ली पहुंची और फिर अपनी विजय परेड के लिए मुंबई रवाना होने से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय टीम की विजय परेड भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे मुंबई के मरीन ड्राइव पर निर्धारित थी, जोकी वानखेड़े स्टेडियम तक जानी थी उसमें देरी हो गई क्योंकि टीम थोड़ी देर से शहर में पहुंची। वहीं इस विक्ट्री परेड के रास्ते में फैंस भारी संख्या में पहुंच रहे है और जाम लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जैसे ही टीम का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा, उन्हें गर्मजोशी भरे अंदाज में वाटर कैनन से सलामी दी गई।
Team India's flight gets a water salute at airport. pic.twitter.com/b2Xcb6ctCV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2024