भारत के इकलौते चीनी मूल के रणजी क्रिकेटर | एस.एस. ली की अनकही कहानी
भारत के क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा नाम भी दर्ज है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एस.एस. ली (S.S. Lee) दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले चीनी मूल के पहले और संभवतः अब तक के एकमात्र क्रिकेटर थे।
तेज गेंदबाज, उपयोगी बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर…
भारत के क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा नाम भी दर्ज है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एस.एस. ली (S.S. Lee) दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले चीनी मूल के पहले और संभवतः अब तक के एकमात्र क्रिकेटर थे।
तेज गेंदबाज, उपयोगी बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर रहे एस.एस. ली ने 1976-77 में दिल्ली की ओर से अपना इकलौता रणजी मैच खेला। उस दौर में दिल्ली टीम की कप्तानी बिशन सिंह बेदी कर रहे थे और टीम में मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल और सुरिंदर अमरनाथ जैसे दिग्गज शामिल थे।
दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े एस.एस. ली हिंदी और पंजाबी भी बोलते थे। क्रिकेट से दूर होने के बाद उन्होंने गुमनामी की जिंदगी जी, यहां तक कि उनके निधन की खबर भी काफी देर से लोगों तक पहुंची।