T20 World Cup 2026: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, भारत करेगा पहले बल्लेबाज़ी, मोहम्मद सिराज की वापसी
IND vs USA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया…
IND vs USA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं इस मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
यूएसए (प्लेइंग इलेवन): मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक।