विराट कोहली ने लियोनेल मेस्सी को छोड़ा पीछे, बनाया एक और रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2023 खत्म होते-होते भी एक रिकॉर्ड बना गए। विराट ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर प्युबिटी द्वारा आयोजित 'एथलीट ऑफ द ईयर 2023' का पुरस्कार जीत लिया। मनोरंजन और समाचार इंस्टाग्राम पेज प्युबिटी के 35 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2023 खत्म होते-होते भी एक रिकॉर्ड बना गए। विराट ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर प्युबिटी द्वारा आयोजित 'एथलीट ऑफ द ईयर 2023' का पुरस्कार जीत लिया। मनोरंजन और समाचार इंस्टाग्राम पेज प्युबिटी के 35 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। इसकी सहायक कंपनी प्युबिटी स्पोर्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फैंस वोट प्रणाली का आयोजन किया, जिससे प्रशंसकों को अपना 'एथलीट ऑफ द ईयर 2023' चुनने का मौका मिला।