धर्मशाला के मैदान पर भी गूंजा कोहली-कोहली का नारा, नवीन उल हक थे कारण; देखें VIDEO
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला गया था, लेकिन इस दौरान मैदान पर फैंस ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा…
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला गया था, लेकिन इस दौरान मैदान पर फैंस ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस AFG vs BAN मैच के दौरान जोर-जोर से कोहली-कोहली नाम की गूंज करते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐसा क्यों हुआ? इसकी वजह क्या है? अगर आप यह जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि नवीन उल हक, धर्मशाला के मैदान पर कोहली-कोहली की गूंज के कारण बने।