VIDEO जब धोनी ने इमरान ताहिर और शेन वॉटसन के बच्चों के साथ की मस्ती, दौड़ लगाकर जीता दिल
चेन्नई, 7 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम साथी इमरान ताहिर और शेन वॉटसन के बेटों के साथ दौड़ लगाते दिखे।
चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी, वाटसन…
चेन्नई, 7 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम साथी इमरान ताहिर और शेन वॉटसन के बेटों के साथ दौड़ लगाते दिखे।
चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी, वाटसन के पीछे से आते हैं और वाटसन जूनियर तथा ताहिर जूनियर के साथ दौड़ में शामिल होते हैं।
भागते हुए बाद में ताहिर के बेटे को गोद में उठाकर फिनिशिंग लाइन पर वापस ले आते हैं। धोनी ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी ली थी।
Jr. #ParasakthiExpress and Jr. Watto having a sprint face-off and a lightning joins them! Priceless! @msdhoni #JustThalaThings #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/bIGEgedZYW
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 6, 2019