Womens T20 WC2024: फाइनल में न्यूज़ीलैंड बल्लेबाजों का जुझारू प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) के फाइनल में टॉस हारकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया।
अमेलिया केर ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन…
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) के फाइनल में टॉस हारकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया।
अमेलिया केर ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 4 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। ब्रुक हॉलिडे ने 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। सुजी बेट्स ने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। नॉनकुलुलेको म्लाबा ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन और नादिन डी क्लार्क को मिला।
न्यूज़ीलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।
साउथ अफ्रीका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।