Womens T20 WC, 2024: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup, 2024) के दूसरे मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जा रहा है।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा…
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup, 2024) के दूसरे मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जा रहा है।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा ने कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे, यहां (शारजाह में) जयादा से ज्यादा स्कोर बनाना चाहेंगे। पिछले मैच में पिच थोड़ी धीमी थी, हम अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि श्रीलंका एक मजबूत टीम है। थोड़ा नर्वस हूं लेकिन बहुत उत्साहित हूं।"
पाकिस्तान वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोज़ा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज़, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल, ओमिमा सोहेल।
श्रीलंका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी।