वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को विराट कोहली के अर्धशतक और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की मदद से 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत है। काम आधा हो गया है।
रोहित ने कहा कि, "टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत है। काम आधा हो गया है। संतुलित रहना जरुरी है। बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए। वर्तमान में रहना जरूरी है। शमी ने इस मौके को हाथों-हाथ लिया। उनके पास अनुभव है। एक समय हम 300 से अधिक का स्कोर देख रहे थे। अंतिम छोर पर हमारे गेंदबाजों को श्रेय। मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं। दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व हैं लेकिन हम एक-दूसरे की तारीफ करते हैं। खुशी है कि हम जीत गए।
उन्होंने आगे कहा कि, "(कोहली के बारे में) कहने को ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने इतने सालों तक हमारे लिए ऐसा किया है। विराट और जडेजा ने मैच खींच लिया। फील्डिंग एक ऐसी चीज है जिस पर हमें गर्व है। आज फील्डिंग अच्छी नहीं थी। ये बातें होती हैं। हम जानते हैं कि फील्डिंग एक ऐसी चीज है जो आगे चलकर बहुत सी चीजें तय करेगी। हमें ट्रेवल करना और गेम के विभिन्न हिस्सों में खेलना पसंद है।"