World Cup 2023: डी कॉक और क्लासेन के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से चखाया हार का स्वाद
वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के रिकॉर्ड शतक और हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से 149 रन से हार का स्वाद चखा दिया। बांग्लादेश की तरफ से महमूदुल्लाह ने भी शतकीय पारी खेली।
…

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 382 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 174(140) रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके 7 छक्के लगाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 90(49) और कप्तान एडेन मार्करम ने 60(69) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। क्लासेन ने 2 चौके और 8 छक्के जड़े। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हसन महमूद ने लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 46.4 ओवरों में 233 रन के स्कोर पर सिमट गयी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 111(111) रन महमूदुल्लाह के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।