WPL 2023: महिला क्रिकेट में 1973 और 2023 का कनेक्शन, 50 वर्षों में कैसे बदला महिला क्रिकेट
WPL 2023: आज से महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हो गई है। इसे भारतीय महिला क्रिकेट के नय युग की शुरुआत की तरह देखा जा रहा है। पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महिला प्रीमियर लीग से भारत के प्रदर्शन को और मजबूती मिलेगी।
आज साल 2023 में भारत में पहली महिला फ्रेंचाइजीइ लीग की शुरुआत हुई है। वहीं, आज से ठीक 50 साल पहले 1973 में भारत में पहली महिला घरेलू प्रतियोगिता शुरू हुई थी। भारत की तरह अंतररष्ट्रीय स्तर पर भी इन दो वर्षों में खास रिश्ता है।
साल 1973 में पहला महिला विश्व कप खेला गया था। जबकि, इस साल 2023 में पहला महिला अंडर-19 विश्व कप खेला गया। खास बात यह कि इस पहले अंडर-19 विश्व कप को भारतीय टीम ने जीता है।
Latest Cricket News In Hindi