WPL 2024: एलिस कैप्सी ने जड़ा पचासा, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 172 रन का लक्ष्य
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एलिस कैप्सी (Alice Capsey) के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली की तरफ से कैप्सी ने 75(53) रन की अर्धशतकीय…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एलिस कैप्सी (Alice Capsey) के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली की तरफ से कैप्सी ने 75(53) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। मेग लैनिंग ने 25 गेंद में 3 चौको और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाये। कैप्सी और जेमिमा ने 74 (40) रन की साझेदारी निभाई। लैनिंग और कैप्सी ने 64 (51) रन जोड़े। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर को मिले।
मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजाना सजीवन, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।