WPL 2024: मोलिनेक्स और श्रेयंका की स्पिन ने मचाई खलबली, RCB ने DC को 113 के स्कोर पर किया ढेर
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ढेर हो गयी। दिल्ली की टीम का एक समय स्कोर 7 ओवर में बिना…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ढेर हो गयी। दिल्ली की टीम का एक समय स्कोर 7 ओवर में बिना विकेट खोये 64 रन था। इसके बाद पूरी टीम 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।
दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। शेफाली और लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 64 (43) रन की साझेदारी की। हालांकि अन्य कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट श्रेयंका पाटिल को मिले। 3 विकेट सोफी मोलिनेक्स ने हासिल किये। आशा शोभना 2 विकेट लेने में सफल रही। तीनों ही गेंदबाज स्पिनर है।
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, दिशा कसाट, रेणुका ठाकुर सिंह।