WPL 2024: एलिस पेरी के आगे मुंबई ने टेके घुटने, 113 रन पर पूरी टीम हुई ढेर
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिस पेरी (Ellyse Perry) के 6 विकेट की मदद से मुंबई इंडिंयस को 19 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ये लीग के इतिहास में दूसरी बार है जब मुंबई ऑलआउट हुई है। इससे…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिस पेरी (Ellyse Perry) के 6 विकेट की मदद से मुंबई इंडिंयस को 19 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ये लीग के इतिहास में दूसरी बार है जब मुंबई ऑलआउट हुई है। इससे पहले वो 109 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऑलआउट हो गए थे।
19वें मैच में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन सजीवन सजना ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेले मैथ्यूज ने 23 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट एलिस पेरी ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना और सोफी मोलिनेक्स ने अपने नाम किये।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।
मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग XI: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक।